फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो थाना क्षेत्रों के छह लुटेरे गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दो थाना क्षेत्रों में छह लुटेरे गिरफ्तार
विज्ञापन


गाजियाबाद। एनसीआर में मोबाइल लूट व चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले शातिर छह आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों गैंग के आरोपियों से 20 मोबाइल, चाकू और तमंचे भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन

एसपी सिटी श्लोक कुमार ने बताया कि विजय नगर पुलिस ने बीती सूचना के आधार पर दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 16 मोबाइल एक बाइक, चाकू व तमंचे भी बरामद किए हैं। रिछपाल गढ़ी पुलिस को कुछ संदिग्धों के होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने घेराबंदी कर दो आरोपियों को दबोच लिया। आरोपियों ने अपना नाम निशांत, हरवंश नगर पिंटू बिहारी पुरा बताया है। वहीं साहिबाबाद थाना क्षेत्र पुलिस ने तीन बाइक व चार मोबाइल समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस द्वारा टिल्ला मोड़ के पास चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। दो बाइक पर सवार चार आरोपियों से पूछताछ की तो उन्होंने अपना नाम गोविंदा, तोषिक, जुगनी व लालू बताया है। सभी मंडोला ट्रॉनिका सिटी के रहने वाले हैं। आरोपी शातिर चोर हैं। आरोपी क्षेत्र में चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें