खटीमा में सुरई रेंज के डिप्टी रेंजर सतीश रेखाड़ी और सत्रहमील पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर शनिवार दोपहर बाद बनगवां गांव में गुरमेज सिंह के घर पर दबिश देकर सागौन के चार और साल के तीन गिल्टे बरामद किए हैं। टीम लकड़ी को सुरई रेंज कार्यालय ले आई है। टीम में नवीन मेहरा, राजू दास, शंकरलाल, हरेंद्र थापा, मोहन सिंह आदि थे।