फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीवी सीरियल देखकर बने चोर, मंदिर से चुराया मुकुट-9 लाख रुपये-Ghaziabad city

विज्ञापन
विज्ञापन
टीवी सीरियल देखकर बने चोर, मंदिर से चुराया मुकुट-नौ लाख रुपये
विज्ञापन

गाजियाबाद। सिहानी गेट थाना पुलिस ने दो ऐसे लिटिल चोरों को गिरफ्तार किया है जो टीवी सीरियल देखकर चोर बन गए। जुलाई में दोनों नाबालिग चोरो ने खुर्जा के एक मंदिर से सोने का मुकुट और 9 लाख रुपये की नगदी चुराई थी। उन्होंने सिहानी गेट थाना क्षेत्र में तहसील के पास एक मकान से 55 हजार की नकदी और जरूरी दस्तावेज भी चुरा लिए थे। पुलिस ने इनके पास से 2.9 लाख रुपये, मुकुट, चोरी के रुपयों से खरीदा डीजे, एलईडी टीवी भी बरामद किया है।
विज्ञापन

एसएसपी वैभव कृष्ण ने बताया कि दोनों आरोपी नाबालिग हैं और फिलहाल नंदग्राम क्षेत्र में किराए पर रह रहे थे। बीती 25 जुलाई को दोनों ने खुर्जा देहात थाना क्षेत्र के गवां गांव स्थित एक मंदिर में चोरी की थी। वह भगवान का सोने का मुकुट और दानपात्र में रखे 9 लाख रुपये चुरा ले गए थे। बीती छह जुलाई को दोनों तहसील के पास जसवंत सिंह के बंद मकान का ताला तोड़कर 55 हजार रुपये और जरूरी दस्तावेज चुरा लिए थे। चोरी की रकम में से दोनों लिटिल चोरों ने एक महंगा डीजे खरीदा और 54 इंच बड़ी एलईडी टीवी खरीदा। उन्होंने दोस्तों पर भी मोटी रकम खर्च की। एसएचओ संजय पांडेय ने बताया कि सूचना के आधार पर दोनों लिटिल चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से 2.9 लाख की नकदी समेत काफी सामान बरामद हो गया है। पुलिस की मानें तो दोनों लिटिल चोरों ने क्राइम टीवी सीरियल देखकर चोरी करने की योजना बनाई थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें