फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुफेरे भाई ने की थी मंजू की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
फुफेरे भाई ने की थी मंजू की हत्या
विज्ञापन

साहिबाबाद। खोड़ा के हिमालय एंक्लेव में 23 जनवरी को मंजू की हत्या उसके ही फुफेरे भाई ने ही गोली मारकर की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त देशी पिस्टल बरामद कर उसे जेल भेज दिया। आरोपी पहले भी प्रेम प्रसंग में एक लड़की की हत्या के आरोप में जेल जा चुका है। पिछले साल ही वह रिहा हुआ था।
खोड़ा एसएचओ ध्रुव भूषण दुबे ने बताया कि आरोपी रिंकू एटा के खिड़की कस्बा का रहने वाला है। वह मंजू पर बुरी नजर रखता था। इसके चलते मंजू के परिजनों ने रिंकू को डांटा भी था। पिछली 23 जनवरी को रिंकू टीवी देखने के लिए मंजू के घर पर आया था। पति ख्यालीराम कारोबार के सिलसिले में बाहर गए थे। साथ में रहने वाले मंजू के भाई बच्चों को लेने स्कूल गए थे। तभी रिंकू ने मंजू की पीठ में गोली मार दी। इसके बाद चुन्नी से गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने उसके पास से आलाकत्ल पिस्टल बरामद कर लिया है। रिंकू ने अपने गांव की ही एक लड़की से प्रेम करता था। परिजनों से विवाद होने पर रिंकू ने लड़की के परिवार के एक सदस्य की 24 बार चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। इसके बाद वह 12 साल के लिए जेल चला गया। पिछले साल दिवाली की रात वह जेल से रिहा हुआ था। ज्ञात हो कि मूलरूप से बुलंदशहर के नरौरा स्थित धारकपुर निवासी ख्यालीराम खोड़ा में पत्नी, दो बेटे और पांच साल की बेटी के साथ रहते हैं। साथ में उनका एक साला विजय भी रहता है। 23 जनवरी की दोपहर विजय को मंजू फ्रिज के पास गिरी हुई मिली थीं। विजय को लगा की मंजू को करंट लग गया था। मंजू को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद परिजनों को हत्या की बात का पता चला था। तब परिजनों ने खोड़ा थाने में रिंकू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी की मदद कर कराई थी दुकान
मंजू के पति ख्यालीराम खोड़ा के हिमालय एंक्लेव में रहते हैं। वह दिल्ली के न्यू कोंडली में शीशे का कारोबार करते हैं। ख्यालीराम ने बताया कि जेल से छूटने के बाद रिंकू को अपनी हत्या किए जाने की आशंका थी। उस समय उन्होंने रिंकू को सहारा दिया। वह उसे खोड़ा लेकर आए। यहां पर उन्होंने उसकी आर्थिक मदद कर किराने की दुकान करवाई, लेकिन उन्हें नहीं पता था कि वह उनके साथ ही विश्वासघात करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें