फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धिवक्ता के फ्लैट की कुंडी काटकर लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
दस मिनट में वकील के फ्लैट में चोरी
विज्ञापन

साहिबाबाद। राजेंद्रनगर के आस्था अपार्टमेंट में एक अधिवक्ता के बंद फ्लैट की कुंडी काटकर चोर लाखों का माल ले गए। हालांकि तीन चोर फ्लैट की कुंडी काटते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। पीड़ित ने साहिबाबाद थाने तहरीर दी है। पुलिस फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश में जुट गई है।
राजेंद्रनगर स्थित आस्था अपार्टमेंट में वकील विकास कश्यप पिता और बेटी के साथ रहते हैं। सोमवार को वह काम से बाहर गए हुए थे और उनकी बेटी कालेज गई थी। उनके पिता दोपहर 2:20 बजे फ्लैट के मेेनगेट पर ताला लगाकर बाहर घूमने निकल गए। विकास की बेटी जब कालेज से लौटी तो उसे चोरी का पता चला। उसने बताया कि चोर अलमारी में रखे पांच लाख रुपये और करीब एक लाख के जेवर ले गए। चोरों ने मात्र 10 मिनट में वारदात की। विकास ने साहिबाबाद थाने में तहरीर देकर बताया कि तीन चोर गैलरी में लगे सीसीटीवी में कैद हो गए हैं। एसएचओ साहिबाबाद राकेश सिंह ने बताया कि जल्द चोरों को दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज में तीन चोर कैद
फुटेज के अनुसार, विकास के पिता के घर से निकलने के एक मिनट बाद एक युवक आया और रेकी करके चला गया। दो मिनट बाद तीन युवक अंदर आए। विकास के फ्लैट की कटर से कुंडी काटकर तीनों फ्लैट में घुस गए। चोरों ने अधिवक्ता के फ्लैट में चोरी करने से पूर्व एक और अधिवक्ता दिप्ती शर्मा के फ्लैट में चोरी करने का प्रयास किया। फ्लैट के अंदर लोगों को देख बदमाश चोरी नहीं कर सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें