विजयनगर की बुद्ध विहार कालोनी में दंबंगों ने जिन मकानों को जेसीबी से तोड़ा था, परिवारों ने उन्हें बनाना शुरू कर दिया है।
दूसरी तरफ, शनिवार को थाने में खींचा गया एक फोटो रविवार को व्हाट्स एप पर वायरल हो गया, जिसमें सपा एमएलसी का भतीजा घुटनों केबल थाने में बैठा है और पुलिस अफसरों से माफी मांग रहा है।
इसकेअलावा एसओ विजयनगर सुरेंद्र यादव ने बताया कि गिरफ्तार किए गए सपा एमएलसी केभतीजे मोहित समेत नौ आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है।
खुद को बताया था समाजवादी पार्टी का नेता
पकड़े गए आरोपी ट्रांसपोर्ट का काम करते हैं।
बता दें कि शनिवार को दिनदहाड़े समाजवादी पार्टी के नेता बताकर कुछ दबंगों ने हथियारों के बल पर दस मकानों में कब्जे की कोशिश की थी। विरोध जताने पर मकानों में रह रहे लोगों को बेरहमी से पीटा था, घरों पर जेसीबी चलवाई गई और डकैती डाली गई।
कब्जा रोकने पहुंची पुलिस पर भी दबंगों ने फायरिंग की थी। पुलिस ने 35 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था, जिनमें सपा एमएलसी का भतीजा मोहित यादव भी शामिल है।