मोहम्मद इरशाद ने बताया कि वह नसंबदी कॉलोनी में सराफा दुकान चलाते हैं। उन्होंने बताया कि रविवार रात वह पास की दुकान से कुछ सामान लेने गए थे। उन्होंने अपने फोन से दुकानदार को पैसे दिए थे। इसके बाद वह घर आ गए थे। घर आने पर वह सो गए थे। सुबह जब वह उठे तो उन्होंने अपने फोन को चेक किया। उनके फोन पर तीन मैसेज आए हुए थे। मैसेज में उनके खाते से करीब 68 हजार रुपये कटने की जानकारी थी। उन्होंने अपने खाते को चेक किया तो खाते में पैसे नहीं थे। इसके बाद उन्होंने साइबर सैल के नंबर 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद उन्होंने बैंक जाकर मामले की शिकायत की। उन्होंने पुलिस ने मामले में कार्रवाई की मांग की है। एसीपी अंकुर विहार ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि मामले में रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।