फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Crime in Ghaziabad: दुष्कर्म का केस वापस न लेने पर दी जान से मारने की धमकी, मकान बेचने के नाम पर हड़पे लाखों

Thu, 14 Sep 2023 10:50 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

दिल्ली के दयालपुरी निवासी एक युवती को बाइक सवार दो युवकों ने 12 सितंबर को धक्का देकर दुष्कर्म का केस वापस लेने की धमकी दी। उधर, नंदग्राम के घूकना निवासी सत्यवीर सिंह से उनके ही परिचित सुधीर त्यागी ने अपना मकान बेचने के नाम पर चार लाख रुपये हड़प लिए।
विज्ञापन
ghaziabad crime - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मुरादनगर क्षेत्र में झोलाछाप के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया है। टीम ने भिक्कनपुर गांव में एक झोलाछाप के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। स्वास्थ्य विभाग के गाजियाबाद नोडल अधिकारी डॉ. देवीलाल ने बताया कि 14 अगस्त को भिक्कनपुर गांव में औचक निरीक्षण किया, गांव में क्लीनिक चला रहे पीके राय से उनकी डिग्री व पंजीकरण के कागज मांगे गये। कागज न दिखाने पर उन्हें 16 अगस्त तक का समय दिया गया। एसीपी नरेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


दुष्कर्म का केस वापस नहीं लेने पर दी धमकी
दिल्ली के दयालपुरी निवासी एक युवती को बाइक सवार दो युवकों ने 12 सितंबर को धक्का देकर दुष्कर्म का केस वापस लेने की धमकी दी। आरोप है कि बाइक सवार ने चाकू दिखाकर कहा कि मयंक तिवारी और विश्वमित्र तिवारी के खिलाफ केस को वापस ले लो नहीं तो जान से मार देंगे। मामले में युवती ने मयंक, विश्वमित्र व दो अन्य के खिलाफ नंदग्राम थाने में केस दर्ज कराया है। युवती का कहना है कि वह एक टीवी चैनल में एंकर हैं। एसीपी नंदग्राम का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है।

मकान बेचने के नाम पर हड़पे चार लाख
नंदग्राम के घूकना निवासी सत्यवीर सिंह से उनके ही परिचित सुधीर त्यागी ने अपना मकान बेचने के नाम पर चार लाख रुपये हड़प लिए। आरोप है कि रुपये लेने और इकरारनामा होने के बावजूद सुधीर ने उनके नाम बैनामा नहीं किया। वहीं, मकान बैंक में बंधक होने के बावजूद उन्होंने उन्हें रुपये हड़पने की मंशा से मकान बेचने का सौदा किया। मामले में उन्होंने सुधीर त्यागी और उनकी पत्नी रेणु त्यागी के खिलाफ नंदग्राम थाने में केस दर्ज कराया है। एसीपी नंदग्राम का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है।

किशोरी के अपहरण का आरोप, चार पर रिपोर्ट
एक कॉलोनी से संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी लापता हो गई। किशोरी की मां ने पड़ोसी पर अपहरण का आरोप लगाते हुए चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। एक कॉलोनी निवासी महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि आठ अगस्त को मेरी बेटी (17) को पड़ोस में रहने वाली घर से बुलाकर अपने साथ ले गई थी। शाम तक किशोरी घर नहीं लौटी तो उसकी तलाश की गई। एसीपी नरेश कुमार ने बताया कि महिला की तहरीर पर कामरान, असलम, परवीन व फरदीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दो लुटेरे समेत सुनार को पुलिस ने किया गिरफ्तार
लूटपाट के दो आरोपी और एक सुनार को इंदिरापुरम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से दो चेन, तमंचा और बाइक बरामद की है। गिरोह के सरगना पर दिल्ली एनसीआर में 36 मुकदमे दर्ज हैं। डीसीपी ट्रांस हिंडन शुभम पटेल ने बताया कि पकड़े गए लुटेरे बुराड़ी दिल्ली निवासी सनव्वर उर्फ समीर उर्फ सोनू और नंदनगरी दिल्ली निवासी विवेक है।

सनव्वर मूलरूप से बिनौली बागपत और विवेक बुलंदशहर के मोहल्ला तिमान नगर का रहने वाला है। पूछताछ में इन्होंने बताया कि ये लूटे गए माल को बड़ौत बागपत निवासी रामू सुनार को बेचते थे। उसे भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में सनव्वर ने बताया कि उसकी मुलाकात दिल्ली में एक साल पहले विवेक से हुई थी। दोनों नशे के आदी हैं। लत को पूरा करने के लिए दोनों एक साल से लूटपाट कर रहे हैं। लुटेरों ने बताया कि परेशानी बताकर वे राहगीरों को सस्ते दामों में मोबाइल बेच देते थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें