फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: क्रिकेट ट्रायल्स छह अक्टूबर को, युवा खिलाड़ियों में दिखेगा उत्साह

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। जिला खेल कार्यालय की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार आगामी छह अक्तूबर को महामाया स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रदेश स्तरीय पंडित दयानंद सीनियर पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय ट्रायल्स आयोजित किए जाएंगे। ट्रायल्स शाम 4:30 बजे से शुरू होंगे, जिसमें जनपद के युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन


महामाया स्टेडियम में होने वाले इन ट्रायल्स से चुने गए खिलाड़ियों को मेरठ में होने वाले मंडलीय ट्रायल्स के लिए भेजा जाएगा, जो 7 अक्टूबर को कैलाश प्रकाश स्टेडियम, मेरठ में होंगे। इसके बाद अंतिम चयनित खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जनपद का प्रतिनिधित्व करेंगे।

खिलाड़ियों में जोश, तैयारी जोरों पर

क्रिकेट ट्रायल्स की तारीख घोषित होते ही गाजियाबाद के युवा खिलाड़ियों में उत्साह की लहर दौड़ गई है। सुबह-शाम अभ्यास करने वाले खिलाड़ी अब मैदान पर अपने चयन को लेकर पूरी तरह तैयारियों में जुट गए हैं। खिलाड़ी आकाश चौधरी ने कहा हम लंबे समय से इस मौके का इंतजार कर रहे थे। जिला स्तर पर खुद को साबित करने के बाद ही हमें बड़े स्तर तक खेलने का मौका मिलता है। हम पूरी मेहनत से तैयारी कर रहे हैं। वहीं, खिलाड़ी प्रियांशु त्यागी ने कहा कि गाजियाबाद में ऐसे ट्रायल्स से हमें मंच मिलता है। उम्मीद है इस बार ज्यादा खिलाड़ियों का चयन होगा ताकि जिले का नाम रोशन हो।
विज्ञापन

कोच ने दिया खिलाड़ियों को संदेश

गाजियाबाद टीम के क्रिकेट कोच संदीप कुमार ने खिलाड़ियों से अनुशासन और फिटनेस पर ध्यान देने की अपील की। उन्होंने कहा चयन केवल खेल कौशल पर ही नहीं, बल्कि फिटनेस, अनुशासन और टीम स्पिरिट पर भी निर्भर करता है। जो खिलाड़ी मेहनत और लगन के साथ खेलेंगे, निश्चित रूप से उन्हें मेरठ और फिर प्रदेश स्तर तक जाने का मौका मिलेगा।
खेल अधिकारी अभिषेक कुमार ने बताया कि चयन प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी होगी। खिलाड़ियों को निर्धारित समय पर स्टेडियम में अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए विभाग हर संभव प्रयास करेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें