फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: क्रेन चालक ने फल की ठेली लगाने वाले व्यक्ति को कुचला

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। लाल बाग कॉलोनी में शनिवार सुबह रोड पार कर रहे फल की ठेली लगाने वाले व्यक्ति को क्रेन ने कुचल दिया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने क्रेन को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

गणेश शंकर (40) निवासी इंद्रापुरी कॉलोनी में रहते थे। वह मूलरूप से जनपद कन्नौज के गांव नेकायू थाना इंद्र गढ के निवासी थे। उनके भतीजे विनीत ने बताया कि चाचा और तीनों भाई घूम-घूम कर ठेली पर फल बेचने का कार्य करते हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार सुबह करीब साढे दस बजे चाचा गणेश फल की ठेली लेकर लाल बाग कॉलोनी में फल बेचने के लिए गए थे। वहीं तीनों भाई भी अपनी-अपनी ठेली पर फल बेचने के निकले थे। जब चाचा लाल बाग कॉलोनी स्थित पंजाब नेशनल बैंक के पास रोड पार कर रहे थे तभी क्रेन ने अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने क्रेन चालक को पकड़ कर पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को संयुक्त अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। एसीपी अंकुर विहार ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि क्रेन को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें