मोदीनगर। नगर की उमेश पार्क कॉलोनी में गोवंश को धारदार हथियारों से मारने के मामले में बजरंग दल के पदाधिकारियों के हंगामे के बाद पुलिस ने शुक्रवार को रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपियों ने गोवंश को चाकू से भी गोदा था।
बजरंग दल के पदाधिकारी शुभम शर्मा ने बताया कि नगर की उमेश पार्क कालोनी में आरोपियों ने गोवंश को धारदार हथियार और चाकू से गोदकर मारा था। उन्होंने गोतस्करों पर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। आरोप लगाया कि गोतस्कर क्षेत्र में पहले भी गोकशी कर चुके हैं। एसीपी मोदीनगर ने बताया कि तहरीर के अनुसार रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जल्द ही गोवंश को मारने वालों को चिंहित कर कार्रवाई की जाएगी।