फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: मेरठ, हापुड़ और गाजियाबाद के गोकशों ने की थी गोकशी, तीन पकड़े

विज्ञापन
थाना मुरादनगर पुलिस टीम ने मुठभेड़ में गौकशी की घटना कारित करने वाला एक अभियुक्त को किया गिरफ्त - फोटो : आयोजक
विज्ञापन
गाजियाबाद/मुरादनगर। बेसहारा गोवंश को पकड़कर मुरादनगर क्षेत्र के जलालाबाद गांव स्थित गन्ने के खेत में मेरठ, हापुड़ और गाजियाबाद के गोकशों ने कई गोवंश की हत्या की थी। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक गोकश के पैर में गोली लगने से घायल हो गया है। पुलिस ने घायल सहित तीन को गिरफ्तार कर लिया है। इनके सात साथी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।
विज्ञापन


एसीपी मसूरी लिपी नगायच ने बताया कि गंगनहर तिराहा पर मुरादनगर पुलिस चेकिंग अभियान में जुटी थी। इसी दौरान सूचना मिली कि कुछ बदमाश गोकशी करने के इरादे से रेगुलेटर से शहजादपुर रोड की ओर जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने संदिग्ध आठ युवकों की घेराबंदी की। पुलिस टीम को देखते ही संदिग्ध युवकों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी और गन्ने के खेत में जा घुसे। जवाबी कार्रवाई में टीम ने चार राउंड फायर किए। फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। टीम ने घायल और उसके दो अन्य साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में घायल ने अपना नाम हनीफ निवासी कलछीना थाना भोजपुर गाजियाबाद बताया। जबकि उसके अन्य दो साथी हबीब निवासी गांव कलछीना थाना भोजपुर और इकरार निवासी गांव अजराड़ा थाना मुंडाली जनपद मेरठ हैं। इनके सात अन्य साथी हबीब, हनीफ, इकरार, रोशन, रमजानी, अब्दुल और मेहरआलम अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। पुलिस तलाश कर रही है। डीसीपी ने बताया कि 11 दिन पूर्व इन्होंने जलालाबाद स्थित गन्ने के खेत में आठ गोवंशों की हत्या की थी। रिजवान और मेहरआलम ने मांस दिल्ली के मुन्ना ढकिया को बेच दिया था। पकड़े गए गोकशों से तमंचा, कारतूस, रस्सी, लोहे के दाव, छुरी, लकड़ी का गुटका और एक जीवित गोवंश बरामद किया गया है।

इस गिरोह के 14 सदस्यों पर गैंगस्टर एक्ट

तीनों जनपद के गोकश बेसहारा गोवंश को पकड़कर उनकी हत्या कर मांस बेचने में संलिप्त रहे हैं। गाजियाबाद, हापुड़ और मेरठ पुलिस ने इस गिरोह के 14 सदस्यों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की थी। हालांकि इनमें से कुछ गिरफ्तारी पर स्टे लेने में कामयाब हो गए थे। पकड़े गए हनीफ पर गौतमबुद्धनगर और गाजियाबाद में गैंगस्टर सहित गोहत्या के नौ मुकदमे दर्ज हैं। जबकि हबीब के खिलाफ गैंगस्टर सहित मेरठ, गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर में तीन व इकरार के खिलाफ भी छह मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें