राजनगर एक्सटेंशन में बुधवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे ओमेगा चौराहे के पास पहलवान ढाबे के सामने स्कूटी सवार दंपती ट्रक की चपेट में आ गए। हादसे में राज एम्पायर सोसायटी निवासी अरुण (28) और उनकी पत्नी सुनीता ( 27 ) की मौत हो गई। वे ओमेगा चौराहे की ओर से जा रहे थे। हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।
जानकारी के अनुसार, हादसे का शिकार हुए अरुण अपनी पत्नी सुनीता के साथ राजनगर एक्सटेंशन की एम्पायर सोसाइटी में रहते थे। अरुण मूल रूप से असम के सिलगुडी माल बाजार के रहने वाले थे। वायरल सीसीटीवी फुटेज में स्कूटी अरुण चलाते नजर आ रहे हैं। अरुण ने ओवरटेक करके ट्रक से आने निकले तो परिचालक साइड से उनकी स्कूटी में टक्कर लग गई और दोनों ट्रक के नीचे आ गए। हादसे में उनका हेलमेट दूर जाकर गिरा। एसीपी नंदग्राम कार्यवाहक रितेश त्रिपाठी का कहना है कि मामले में ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।