फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंपति ने चौकी इंचार्ज को पीटा, हाथापाई

Wed, 06 Feb 2019 05:18 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मसूरी
विज्ञापन
यूपी पुलिस
विज्ञापन

प्लॉट पर कब्जा करने की सूचना पर मौके पर पहुंचे डासना चौकी इंचार्ज को दंपति  ने चांटा मार दिया। हाथापाई की। पुलिस ने आरोपी दंपति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


एनएच-9 पर रफीकुद्दीन निवासी गाजियाबाद व अनीस अहमद निवासी नौगांवा सादात रिश्ते में साढू हैं। अमरोहा में 200 गज का प्लॉट खरीदा था। जिसकी रजिस्ट्री 100-100 गज की दोनों के नाम है। आपस में दोनों साढू हैं। 

अनीस ने आरोप लगाया कि रफीकुद्दीन ने उसके प्लॉट पर कब्जा कर लिया है। वह उसमें सरिया और सीमेंट का काम करता है। मामला कोर्ट में चल रहा है। पुलिस ने पिछले दिनों दोनों में समझौता करा दिया। 
विज्ञापन


कहा कि जब तक कोर्ट का कोई आदेश नहीं आता है। दोनों में से कोई भी हस्तक्षेत्र नहीं करेगा। थाना प्रभारी मसूरी ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि रफीकुद्दीन ने मंगलवार सुबह 100 नंबर पर कॉल की। 

बताया कि उनके प्लॉट से अनीस अहमद सीमेंट और सरिया चोरी करके ले गया है। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे डासना चौकी इंचार्ज हरेंद्र पाल सिंह ने जांच की तो पता चला की मामला झूठा है। 

उन्होंने आरोपी रफीकुद्दीन से कहा कि झूठी सूचना पुलिस को क्यों दी। इस बात से नाराज रफीकुद्दीन और उसकी पत्नी रेशमा ने चौकी इंचार्ज पर हमला कर दिया। चांटा मारा और हाथापाई की। 

दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि चौकी इंचार्ज की तरफ से पुलिस ने दोनों के खिलाफ मारपीट, गाली गलौज, सरकारी कार्य में बाधा डालने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें