फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वाइन फ्लू: दिल्ली के 13 अस्पतालों में वेंटिलेटर और आइसोलेशन वॉर्ड फुल

Wed, 06 Feb 2019 05:09 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
अस्पताल (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : concept photo
विज्ञापन

दिल्ली में स्वाइन फ्लू का कहर दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। सरकारी अस्पतालों में एक हजार से ज्यादा स्वाइन फ्लू रोगी भर्ती हैं। ऐसे में सरकार द्वारा मुहैया करवाई जा रही सुविधाएं भी कम पड़ती नजर आ रही हैं।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग ने 19 सरकारी अस्पतालों में स्वाइन फ्लू मरीजों के लिए आइसोलेशन वॉर्ड और वेंटिलेटर आरक्षित रखे हैं, जिनमें से 13 फुल हो चुके हैं। छह अस्पतालों में गिने-चुने वेंटिलेटर और आइसोलेशन वार्ड में बेड खाली हैं।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, लेडी हार्डिंग, बाबा साहेब आंबेडकर, दीनदयाल उपाध्याय, संजय गांधी मेमोरियल, महर्षि वाल्मीकि और हिंदूराव अस्पताल में वेंटिलेटर और आइसोलेशन वॉर्ड में ही जगह बची है।
विज्ञापन


कुछ अस्पताल ऐसे हैं, जहां सिर्फ वेंटिलेटर आरक्षित रखे गए हैं, आइसोलेशन वॉर्ड की कोई सुविधा नहीं है। इसके चलते स्वाइन फ्लू के मरीजों को आम वॉर्ड में ही रखा जा रहा है, जिससे दूसरे मरीजों पर भी इसका खतरा मंडरा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें