फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: कारोबारी से 27 लाख का कपड़ा लेकर भारा दंपती, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। पानीपत के कारोबारी से 27 लाख रुपये का कपड़ा लेकर भागे दंपती के खिलाफ पीड़ित ने लोनी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित कारोबारी का आरोप है कि एक अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर दंपती ने उनसे मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पानीपत के पीड़ित कपड़ा कारोबारी राकेश गर्ग ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दिल्ली माॅडल टाउन निवासी दंपती कंवल अग्गी और नेहा अग्गी पानीपत में कपड़े का काम करते थे। दंपती ने उनसे अप्रैल और मई वर्ष 2025 में करीब 27 लाख रुपये का कपड़ा खरीदा था। समय पूरा होने के बाद दंपती ने पैमेंट नहीं की और पानीपत से गायब हो गए। काफी तलाश करने के बाद दंपती को लोनी थानाक्षेत्र की प्रशांत विहार कॉलोनी में रहता पाया गया। दंपती ने उन्होंने संपर्क किया तो रुपये देने के आश्वासन पर लोनी बुलाया। आरोप है कि जब वह प्रशांत विहार पहुंचे तो दंपती ने अपने साथी सद्दाम के साथ मिलकर गाली गलौज की। पीड़ित ने विरोध किया तो मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। एसीपी लोनी रामकिशन ने बताया कि कारोबारी की शिकायत पर तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें