फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: कूड़ा डालने के विरोध में पार्षद पति को दी हत्या की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
डासना। वेवसिटी क्षेत्रांतर्गत शाहपुर बम्हैटा वार्ड नं. 42 से पार्षद पति राजेश यादव पहलवान को आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ित का आरोप है कि दिल्ली एमसीडी की गाड़ियां चालक चोरी छिपे उनके क्षेत्र में कूड़ा डाल देती हैं। विरोध करने पर आरोपियों ने अभद्रता की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


वेव सिटी एसीपी प्रियाश्रीपाल ने बताया कि शाहपुर बम्हेटा में रहने वाले राजेश यादव पहलवान के अनुसार 16 सितंबर शाम करीब 4:30 बजे वह अपने कार्यालय के बाहर खड़े थे। इसी दौरान दिल्ली एमसीडी की कुछ गाड़ियां कूड़ा डालने आईं। राजेश यादव का आरोप है कि पहले भी दिल्ली एमसीडी की गाड़ियां चोरी-छिपे कूड़ा डाल जाती रही हैं। जब उन्होंने गाड़ियों को रुकवाकर कारण पूछा तो उन लोगों ने उनसे अभद्रता की। राजेश यादव ने मामले की सूचना गाजियाबाद की मेयर और नगर आयुक्त को दी। इसके बाद मेयर मौके पर पहुंचीं और नगर निगम की टीम के माध्यम से कूड़े की गाड़ियों को आगे की कार्रवाई हेतु अपने कब्जे में ले लिया गया। उसके बाद मेयर उनके कार्यालय में बैठ गईं, वहां जनता के भी कुछ लोग आ गये। इसी दौरान शाम करीब 4:50 बजे, गांव के ही विजय पहलवान अपने साथ चार अज्ञात व्यक्तियों के साथ वहां पहुंचा। आरोप है कि वह कार्यालय में घुस आया और राजेश यादव को धक्का-मुक्की व गाली-गलौज कर धमकी दी कि कूड़ा उनकी सहमति पर डाला जाता है, दोबारा किसी ने गाड़ियों को रोका तो गोली मार दी जाएगी। धमकी दी कि पूर्व में भी बम्हैटा के दो पार्षदों की हत्या हो चुकी है, अगला नंबर तेरा है। इस घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। राजेश यादव ने तत्काल थाना वेव सिटी में लिखित शिकायत दी। सहायक पुलिस आयुक्त वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि पार्षद पति राजेश यादव पहलवान की तहरीर के आधार पर विजय पहलवान व चार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है, जांच-पड़ताल के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें