फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: पार्षद पति ने बरातघर पर जड़ा ताला, निगम ने तोड़ा, मुकदमा

विज्ञापन
बागवाली कालोनी में स्थित बारातघर। संवाद
विज्ञापन
गाजियाबाद। नगर निगम के संपत्ति (निर्माण) राम शंकर ने वार्ड 18 की पार्षद शशि सिंह के पति पवन गौतम पर बागवाली कालोनी में स्थित बरातघर पर कब्जा करने और अवैध वसूली करने का आरोप लगाया है। बारातघर पर लगाए गए तालों को निगम ने तोड़कर विभागीय ताले जड़ दिए हैं। संपत्ति अधीक्षक की तहरीर पर कविनगर थाना पुलिस ने पार्षद पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

एसीपी भास्कर वर्मा ने बताया कि नगर निगम के संपत्ति अधीक्षक (निर्माण) राम शंकर के अनुसार वार्ड 18 में स्थित बागवाली कालोनी में नगर निगम का बरातघर है। इसका निर्माण वर्ष 2010 में डूडा विभाग ने कराया और लोकार्पण का पत्थर भी लगा है। बरातघर में एक हाल, चार दीवारी, रसोई व शौचालय बने हैं। हालांकि इसमें फर्नीचर नहीं है। बताया कि नत्थू सिंह ने शिकायत दर्ज कराई है कि पार्षद पति ने बरातघर पर कब्जा कर लिया है। इसमें कार्यक्रम कराने की एवज में पार्षद पति अवैध वसूली करते हैं। शिकायत पर नगर निगम की टीम एक सितंबर को मौके पर पहुंची और पार्षद पति द्वारा लगाए गए तालों को तोड़कर विभागीय ताले लगा दिए हैं। एसीपी ने बताया कि संपत्ति अधीक्षक की तहरीर पर पार्षद पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी। उधर, पार्षद पति पवन गौतम का कहना है कि बरातघर जीडीए की जमीन में है और डूडा ने बनवाया है। नगर निगम का इसमें कोई हस्तक्षेप नहीं है। पार्षद पर इसकी देखरेख का जिम्मा होता है। पिछले पार्षद भी इसकी देखरेख करते रहे हैं। बताया कि टैक्स का विरोध करने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें