फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: चादर को लेकर हुए विवाद में मजदूर पर जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। निवाड़ी के गांव अबूपुर में सोते समय चादर ओढ़ने को लेकर हुए विवाद में मजदूर जुबैर पर सहकर्मी ने पेपर कटर से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में जुबैर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। जहां से गंभीर हालत के चलते उन्हें दिल्ली रेफर कर दिया। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

दिल्ली स्थित बदरपुर खादर की राजीव कॉलोनी निवासी जुबैर फर्नीचर कारीगर हैं। जुबैर काफी समय से निवाड़ी के गांव अबुपुर स्थित एक कंपनी में काम करते हैं। आरोप है कि बीती एक सितंबर की रात सोते समय जुबैर का अपने साथी चांद से चादर ओढ़ने के लिए विवाद हो गया था। गुस्साए चांद ने जुबैर को बुरी तरह पीटा और पेपर कटर से उन पर जानलेवा हमला कर दिया। एसीपी मोदीनगर ने बताया कि तहरीर के अनुसार रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें