लाल कुआं क्षेत्र के लोग शुक्रवार रात पहले तो बिजलीघर पहुंचे। संतोषजनक आश्वासन न मिलने पर उपभोक्ता करीब 15 किलोमीटर दूर रिक्शा और टेम्पो में सवार होकर रात करीब एक बजे डीएम आवास पहुंचे। जहां लोगों ने बिजलीघर के जूनियर इंजीनियर पर लापरवाही के आरोप लगाए।
गाजियाबाद के लाल कुआं की पांच कॉलोनी और उसके आसपास के क्षेत्र में तीन दिनों से बिजली आपूर्ति नहीं हो रही है। इससे नाराज स्थानीय और सोसाइटी में रहने वाले उपभोक्ताओं ने पहले बिजलीघर और दुत्कार मिलने पर आधी रात को जिलाधिकारी आवास पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
लाल कुआं क्षेत्र के लोगों ने बताया कि दो दिन पूर्व हुई तेज बरसात के चलते सब क्षेत्र की सोसाइटी और कॉलोनियों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। तीन दिन बाद भी बिजली आपूर्ति दुरुस्त नहीं कराई गई। शुक्रवार की रात नौ बजे महिलाओं ने लाल कुआं स्थित बिजलीघर पर विद्युत आपूर्ति को लेकर हंगामा किया।
संतोषजनक आश्वासन न मिलने पर उपभोक्ता करीब 15 किलोमीटर दूर रिक्शा और टेम्पो में सवार होकर रात करीब एक बजे डीएम आवास पहुंचे। जहां लोगों ने बिजलीघर के जूनियर इंजीनियर पर लापरवाही के आरोप लगाए। उपभोक्ताओं ने बताया कि जिलाधिकारी के प्रतिनिधि ने लोगों को जल्द बिजली आपूर्ति शुरू होने का आश्वासन दिया। जिसके बाद लोग अपने अपने घर लौटे।