फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: बाइक के गिरने पर दबंगों ने युवक के साथ मारपीट की, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। कोतवाली क्षेत्र के राम विहार कॉलोनी में दबंगों ने बाइक के गिरने पर युवक के साथ मारपीट की। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है। जावली गांव निवासी प्रदीप ने बताया कि वह राम विहार कॉलोनी में मकान का निर्माण कार्य करा रहे थे। गली में उनकी बाइक खड़ी थी। आरोप है कि किसी ने उनकी बाइक गिरा दी। कुछ समय बाद जब वह गली में पहुंचे तो उन्होंने वहां मौजूद लोगों से बाइक के गिरने का कारण पूछा। इस दौरान सौरभ, गौरव, कर्मवीर और कृष्णपाल ने गाली गलौज कर उनके साथ मारपीट की। जिससे उनके पैर में काफी चोट आई हैं। एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम का कहना है कि पीड़ित की शिकायत पर चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें