फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: कांग्रेस प्रत्याशी ने मतदाताओं को वोट नहीं डालने देने का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। कांग्रेस प्रत्याशी डॉली शर्मा ने मतदान केंद्रों पर धांधली का आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि कई मतदान केंद्रों पर मतदाताओं को वोट डालने नहीं दिया गया। अपने एक्स अकाउंट से उन्होंने चुनाव आयोग से शिकायत की है। उनका आरोप है कि गठबंधन के मतदाताओं को मताधिकार का प्रयोग करने से रोका गया। शाम करीब पांच बजे वह डासना गेट स्थित कंपोजिट विद्यालय में बनाए गए मतदान केंद्र पर पहुंचीं।
विज्ञापन

विद्यालय के बूथ नंबर 425 पर मोहल्ला कस्साबान के मतदाताओं का वोट है। मतदाताओं ने बूथ पर सुबह ईवीएम खराब होने के कारण एक घंटा देरी से मतदान शुरू होने की शिकायत की। मतदाताओं ने उन्हें बताया कि एक घंटे में 10 या 12 वोट ही डल रहे हैं। डॉली शर्मा का आरोप है कि जिन इलाकों में गठबंधन का वोटिंग प्रतिशत ज्यादा है, उन इलाकों में ईवीएम मशीनें बार-बार खराब हुईं। मालीवाड़ी चौक के पास सनातन धर्म स्कूल में भी पीठासीन अधिकारी पर वोट नहीं डालने का आरोप लगाया।

6 बजते ही बंद कर दिया गेट

कंपोजिट विद्यालय डासना गेट में हंगामे की वजह से काफी देर तक मतदान रुका रहा। मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात थी, जिसके कारण बहुत से मतदाता वापस लौट गए। शाम छह बजते ही मतदान केंद्र का गेट बंद कर दिया गया। पसौंड, शहीदनगर, डासना में भी गठबंधन के मतदाताओं को वोट देने से रोकने का आरोप डॉली शर्मा ने लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें