फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: कुत्ते की आंख में डाली गर्म लोहे की रॉड

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। सिहानी गेट क्षेत्र में एक कुत्ते की आंख में गर्म लोहे की रॉड डालकर उसे घायल करने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पोस्ट वायरल होने के बाद मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। एसीपी रवि कुमार सिंह ने बताया कि मामले में कांस्टेबल रोहित कुमार की ओर से रूपचंद नाम के व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में जांच की जा रही है। वायरल पोस्ट दीनागढ़ी की बताई गई है। इसमें आरोप है कि रूपचंद नाम के व्यक्ति ने एक कुत्ते की आंख में गर्म सरिया डाल दिया। इससे उसकी एक आंख पूरी तरह से खराब हो गई। एसीपी का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें