गाजियाबाद में नगर की हनुमानपुरी कॉलोनी में शुक्रवार रात छेड़छाड़ के शक में दो समुदायों के बीच संघर्ष हो गया। आरोपियों ने पिता-पुत्र को पीट दिया और जमकर पत्थरबाजी की। मौके पर पहुंची पुलिस से भी हाथापाई की गई और उनकी वर्दी फाड़ दी गई।
गाजियाबाद में नगर की हनुमानपुरी कॉलोनी में शुक्रवार रात छेड़छाड़ के शक में दो समुदायों के बीच संघर्ष हो गया। आरोपियों ने पिता-पुत्र को पीट दिया और जमकर पत्थरबाजी की। मौके पर पहुंची पुलिस से भी हाथापाई की गई और उनकी वर्दी फाड़ दी गई।
विज्ञापन
हनुमानपुरी कॉलोनी निवासी ओमवीर सिंह के अनुसार, मुजफ्फरनगर जनपद का एक गैर समुदाय का परिवार वहां किराए पर रहता है। शुक्रवार रात उनके यहां जन्मदिन पार्टी चल रही थी। इसी दौरान एक महिला बच्चे के साथ मालगाड़ी के नीचे से रेलवे ट्रैक पार कर रही थी। ओमवीर और उनके पुत्र ने हादसे की आशंका से महिला को टोक दिया। आरोप है कि महिला के साथी ने छेड़छाड़ का आरोप लगाकर शोर मचाया। इसके बाद आरोपी ने अपने साथियों को बुलाकर पिता-पुत्र पर हमला कर दिया। दोनों पक्षों में मारपीट हुई और आरोपी पक्ष ने पत्थरबाजी शुरू कर दी, जिससे कॉलोनी में भगदड़ मच गई। सूचना पर हिन्दू रक्षा दल के नेता नीरज शर्मा, पंकज कंसल और सपना अग्रवाल भी समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने गैर समुदाय के लोगों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की।
विज्ञापन
पुलिस का हस्तक्षेप
दो समुदायों में संघर्ष की खबर मिलने पर मोदीनगर एसएचओ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। आरोप है कि आरोपी पक्ष ने पुलिस से भी हाथापाई की और एक उपनिरीक्षक की वर्दी का बैज तोड़ दिया। महिलाओं ने भी पुलिस से अभद्रता की। स्थिति बिगड़ने पर कई अन्य थानों से भी पुलिस बल बुलाया गया। घायल पिता-पुत्र को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
पुलिस जांच और कार्रवाई
हिन्दू रक्षा दल के नेताओं ने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। एहतियात के तौर पर कॉलोनी में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। एसीपी मोदीनगर सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि किराएदारों और स्थानीय लोगों के बीच झगड़ा हुआ है। अभी तक किसी भी पक्ष ने पुलिस में तहरीर नहीं दी है। पुलिस वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर रही है और रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई करेगी।