फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद में विवाद का खूनी अंत: हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या, थाने से 400 मीटर दूर वारदात

Fri, 16 Oct 2026 05:58 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

गाजियाबाद के साहिबाबाद थाना क्षेत्र के मोहन नगर जीटी रोड स्थित संपत्ति विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या का मामला सामने आया है। मृतक का नाम आयुष वाल्मीकि है।
विज्ञापन
आयुष वाल्मीकि का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साहिबाबाद थाना क्षेत्र में जीटी रोड स्थित एक विवादित संपत्ति पर निर्माण कार्य को लेकर शुक्रवार शाम दो पक्षों में विवाद हो गया। आरोप है कि इस दौरान एक युवक ने आयुष वाल्मीकि (23) की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात साहिबाबाद थाने से करीब 400 मीटर की दूरी पर एमएमएक्स मॉल के सामने हुई। मृतक हिंदू रक्षा दल से जुड़ा हुआ था। 

विज्ञापन



घटना के बाद एक पक्ष के लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मौके से हथियार भी बरामद किया है। मारपीट के दौरान आरोपी भी घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दिल्ली के गोकुलपुरी स्थित संजय कॉलोनी निवासी आयुष वाल्मीकि विवादित भूखंड की देखरेख करता था। शुक्रवार शाम करीब चार बजे भूखंड पर निर्माण कार्य के दौरान दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान गोली चलने से आयुष के सीने में गोली लग गई। वह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा। आयुष की मौके पर ही मौत हो गई।


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें