फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: कंपनी प्रतिनिधियों ने कारोबारी के हड़पे 21.20 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। कविनगर स्थित फर्म विनायक ऑटोटेक के मालिक मयंक गुप्ता ने एक कंपनी पर 21.20 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने सिहानी गेट थाने में कंपनी के प्रतिनिधियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


मयंक गुप्ता ने बताया कि उनकी फर्म एक कंपनी की गाड़ियों की सर्विस और मूल्यांकन का काम करती है। आरोप है कि एक साल से कंपनी से व्यावसायिक संबंध हैं। बताया कि कंपनी पर उनके 21.20 लाख रुपये बकाया हैं। आरोप है कि भुगतान की मांग करने पर उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं दिया जाता। इससे वह मानसिक तनाव में हैं। पीड़ित ने कंपनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराकर बकाया धनराशि का भुगतान कराने की मांग की है। एसीपी नंदग्राम पूनम मिश्रा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें