फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद में कामर्शियल वाहनों की उम्र होगी तय

Mon, 27 Feb 2017 11:33 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
खड़ा ट्रक - फोटो : file photo
विज्ञापन
गाजियाबाद में कामर्शियल वाहनों की उम्र तय होने जा रही है। शासन स्तर से कवायद चल रही है कि कामर्शियल वाहनों से एक साथ टैक्स लिया जाए। इससे एक तरफ राजस्व बढ़ेगा। वहीं दूसरी ओर वाहन की मियाद खत्म होने पर उसके परमिट का नवीनीकरण नहीं हो सकेगा।
विज्ञापन


ऐसे में एनजीटी के नियमों के  तहत निर्धारित की गई निश्चित अवधि के बाद डीजल स्वयं ही एनसीआर से बाहर हो जाएंगे। संभावना जताई जा रही है कि नई सरकार बनते ही यह योजना परवान चढ़ जाए।डीजल के कामर्शियल वाहनों की उम्र 10 वर्ष है, लेकिन समय बीत जाने के बाद भी वाहन चलते रहते हैं।

इसे रोकने के लिए शासन स्तर से नई रणनीति बनाई जा रही है। विभागीय सूत्रों के मुताबिक अभी तक कामर्शियल वाहन प्रत्येक तिमाही में टैक्स जमा कराते हैं। लापरवाही का आलम ये होता है कि अनेक वाहन तय समय पर आरटीओ ऑफिस पहुंचते ही नहीं। जब उन्हें पकड़ा जाता तब पेनाल्टी लगाकर टैक्स लिया जाता है।
विज्ञापन


अधिकारी और कर्मचारी के ऊपर से बोझ कम करने के लिए ही यह कवायद हो रही है कि कामर्शियल वाहनों से वन टाइम टैक्स लिया जाए। इससे विभाग को एकमुश्त धनराशि मिल जाएगी। साथ ही ये पता होगा कि वाहन अपने निर्धारित समय के बाद खुद ही एनसीआर से बाहर हो जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें