फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: आवासीय इलाके में व्यावसायिक गतिविधियों से बढ़ी परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
आपका क्षेत्र आपकी आवाज
विज्ञापन


साहिबाबाद। आवासीय इलाके में व्यावसायिक गतिविधयां और अधिकारियों की लापरवाही से वसुंधरा सेकटर-2 के लोग परेशान हैं। बढ़ती व्यावसायिक गतिविधियों से नाराज लोगों ने आवास विकास परिषद के अधिकारियों से लेकर स्थानीय जनप्रतिनधियों से भी शिकायत कर की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो पाई।
वसुंधरा सेक्टर-2 के लोग अधिकारियों की अनदेखी का शिकार हैं। इलाके की गलियों में नालियां नहीं है, बाहरी तरफ पर बने बड़े नाले का रैंप अधिक ऊंचा है कि बरसात में सड़क का पानी नाले तक पहुंच ही नहीं पाता और जल भराव होता है। पिछले दिनों क्षेत्र में व्यावसायिक इमारतों की संख्या बढ़ी है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि एक बिल्डर ने सड़क की ओर से एक बड़ी व्यावसायिक इमारत बनाई है, लेकिन उसका एक बड़ा गेट कॉलोनी की ओर खोल दिया है। लोगों का कहना है कि गेट से ट्रकों के साथ कामगारों की आवाजाही बढ़ जाएगी। लोगों का आरोप है कि बिल्डर ने अपने इमारत निर्माण के चलते क्षेत्र के बरसाती नाले को भी बंद कर दिया है। इससे परेशानी और बढ़ गई है। पिछले दो माह से आरडब्ल्यूए पदाधिकारी के नेतृत्व में लोग लगातार प्रदर्शन और शिकायत कर रहे हैं, बावजूद इसके अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। लोगों का कहना है कि जल्द ही यदि समस्या की सुनवाई नहीं हुई तो वह लोग सड़क पर उतरने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन

क्या बोले लोग
यह गेट खुलने से महिलाओं का घर से निकलना भी एक समस्या हो जाएगी। दिन-रात असामाजिक तत्वों की कॉलोनी में चहलकदमी बढ़ जाएगी और महिलाओं की सुरक्षा दाव पर होगी। - वंदना झा, महासचिव वसुंधरा सेक्टर-2 बी

व्यावसायिक इमारतों से परेशानी बढ़ गई है।नगर निगम के साथ ही आवास विकास अधिकारियों से भी शिकायत की गई है। इसके अलावा भी कई छोसी-बड़ी व्यावसायिक इमारत आवासीय इलाके में बनी हुई हैं। रविंद्र चौधरी, स्थानीय निवासी
विज्ञापन

-
क्या बोले अधिकारी
आवासीय इलाके की तरफ व्यावसायिक इमारत का गेट खोले जाने की शिकायत मिली है, इसके लिए टीम से निरीक्षण कराकर कार्रवाई की जाएगी। निखिल माहेश्वरी, अधिशासी अभियंता, आवास विकास परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें