गाजियाबाद। रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3012 ने रेडक्रॉस सोसायटी के सहयोग से संयुक्त जिला चिकित्सालय में क्षय रोगियों को पोषण पोटली वितरित की। कार्यक्रम का उद्देश्य क्षय रोगियों को बेहतर पोषण उपलब्ध कराने के साथ उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना रहा।
कार्यक्रम में पूर्व इनर व्हील चेयरमैन एवं रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3012 की भावी प्रथम महिला रो. दीपिका बाली मौजूद रहीं। उन्होंने रेडक्रॉस सोसायटी के सभापति को भविष्य में संचालित होने वाली सेवा योजनाओं में रोटरी की ओर से हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
दीपिका बाली ने लाभार्थियों को नियमित रूप से दवा लेने के साथ पौष्टिक भोजन करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि क्षय रोग के उपचार में दवाओं के साथ उचित पोषण भी बेहद जरूरी है। मरीज भोजन के प्रति लापरवाही न बरतें और अपने खानपान का विशेष ध्यान रखें।