फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोच इंडिकेटर करा रहे यात्रियों की परेड

Wed, 06 Jul 2016 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
कोच इंडिकेटर शुरू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गाजियाबाद। पुराने गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर लगे नए कोच इंडिकेटर यात्रियों को राहत देने की जगह परेशानी का कारण बन रहे हैं। इंडिकेटर कोच की संख्या जहां बताता है, कोच उससे दूसरी जगह आता है। इससे एन वक्त पर यात्री सामान समेत ट्रेन में चढ़ने की कोशिश करते हैं। इस हड़बड़ाहट में किसी दिन कोई बड़ा हादसा भी हो सकता है।
विज्ञापन


पुराना गाजियाबाद रेलवे स्टेशन को आधुनिक रेलवे स्टेशन बनाने के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन जमीनी हकीकत इससे परे है। प्लेटफार्म पर करीब एक माह पहले कोच इंडिकेटर लगाए गए थे।

मंगलवार दोपहर तीन बजे प्लेटफार्म नंबर तीन पर काठगोदाम एक्सप्रेस के आने का संकेत मिला तो डिस्प्ले पर ट्रेन नंबर और कोच संख्या लिखी आने लगी। लेकिन ट्रेन जब प्लेटफार्म पर पहुंची तो कोच संख्या गलत मिली।
विज्ञापन


इंडिकेटर में कोच संख्या एस 2 डिस्प्ले हो रहा था, मगर मौके पर एसी कोच था। वहां मौजूद दैनिक यात्रियों ने बताया कि यह तो रोज की कहानी है। इंडिकेटर कोच को कहीं बताता है लेकिन कोच आता कहीं और है।
 
प्रताप विहार निवासी निवासी सुभेंद्र भदौरिया ने बताया कि सोमवार को वह अपने रिश्तेदार को छोड़ने रेलवे स्टेशन गए थे, ट्रेन के आने से पहले डिस्प्ले के मुताबिक स्थान पर खड़े हो गए। जब ट्रेन प्लेटफार्म पर आई तो कोच नंबर ही गलत निकला आनन फानन में वह सामान लेकर किसी तरह ट्रेन में सवार हो पाए।

कोच इंडिकेटर गलत डिस्प्ले होने के संबंध में सीनियर सेक्शन इंजीनियर आईपी सिंह से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि जल्द ही इस समस्या का समाधान किया जाएगा।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें