फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: नमो भारत स्टेशन पर खुला को-वर्किंग स्पेस

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। एनसीआरटीसी की ओर से नमो भारत स्टेशन पर अत्याधुनिक को-वर्किंग स्पेस खोला गया है। इसमें 42 ओपन वर्क स्टेशन, 11 निजी केबिन और 2 पूर्ण रूप से सुसज्जित मीटिंग रूम बनाए गए हैं। इससे एकल कार्य, टीम सहयोग या क्लाइंट मीटिंग जैसी विभिन्न जरूरतें पूरी हो सकेंगी।
विज्ञापन

मेरठ तिराहा मोड़ स्थित नमो भारत स्टेशन पर रोजाना भारी संख्या में यात्रियों का आवागमन होता है। स्टेशन परिसर में वर्क स्पेस होने से लोगों को सुविधाएं होंगी। इसमें लोगों के लिए हाई-स्पीड इंटरनेट, प्लग-एंड-प्ले डेस्क और 24x7 एक्सेस दिया गया है। स्मार्ट तकनीकों से सुसज्जित को-वर्किंग स्पेस में बायोमेट्रिक और की-कार्ड एक्सेस, आईओटी आधारित लाइटिंग और क्लाइमेट कंट्रोल तथा ऑटोमेटेड मीटिंग रूम बुकिंग जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग टूल्स, वायरलेस स्क्रीन शेयरिंग और डिजिटल ब्रेनस्टॉर्मिंग जोन जैसी तकनीकी कार्य क्षमता और कार्य गुणवत्ता बढ़ाती है। इसके साथ ही यहां क्यूआर आधारित कैशलेस सेवाएं जैसे हॉट डेस्क बुकिंग व वेंडिंग मशीन उपयोग की सेवाएं भी मिलेंगी।
-रिफ्रेशमेंट जोन भी शुरू-
स्टेशन के प्रीमियम लाउंज में रिफ्रेशमेंट जोन भी शुरू किया गया है। लाउंज में यात्रियों के लिए आरामदायक कुशन वाली सीटों के साथ ही तरोताजा होने के लिए विभिन्न प्रकार की कोल्ड ड्रिंक्स उपलब्ध होंगी। वर्तमान में नमो भारत ट्रेनें 55 किलोमीटर लंबे मार्ग पर परिचालित हैं। जिसमें 11 स्टेशन शामिल हैं। शेष कॉरिडोर पर ट्रायल रन जारी हैं, और 82 किलोमीटर लंबे पूरे मार्ग, जिसमें मेरठ मेट्रो सेक्शन भी शामिल है।जिसको इसी वर्ष चालू करने का लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें