फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: जैव विविधता पार्क का टेंडर फाइनल, जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। शहर के महत्वाकांक्षी बायोडायवर्सिटी पार्क का टेंडर फाइनल हो चुका है। जल्द ही इस पर कार्यादेश जारी कर कार्य शुरू करा दिया जाएगा। 28 मई को एसएलटीसी की बैठक के बाद योजना पर काम शुरू करने के लिए कार्यदायी संस्था का चयन करने के बाद प्रस्तावित लागत की पहली किस्त के लिए शासन को पत्र भेजा जाएगा।
विज्ञापन

करीब 60 एकड़ जमीन पर बनने वाले इस पार्क में 38 सुविधाओं को विकसित किया जाएगा। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने बताया कि करीब 15 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस पार्क को स्वीकृति मिलने के साथ ही इसका टेंडर फाइनल हो चुका है। कार्यदायी संस्था के चयन के बाद कार्य शुरू करा दिया जाएगा। महामाया स्टेडियम के पीछे बनने वाले इस पार्क में एसटीपी का निर्माण भी किया जाएगा, जिसमें सीवर का पानी ट्रीट कर पौधों के उपयोग में लाया जा सके। इसमें एक रिसर्च सेंटर का प्रावधान भी किया गया है। पार्क में करीब 450 प्रजातियों के पौधे लगाए जाएंगे। इनमें औषधीय पौधों की अलग-अलग किस्में होंगी। उद्यान प्रभारी डॉ.अनुज कुमार ने बताया कि आने वाले दिनों में बायोडायवर्सिटी फॉरेस्ट का आनंद गाजियाबाद और आसपास के शहर के लोग उठा सकेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें