फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: ड्यूटी से गैरहाजिर डॉक्टर के खिलाफ सीएमएस ने लिखा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। संयुक्त जिला अस्पताल की इमरजेंसी ड्यूटी से गैरहाजिर रहने पर संविदा पर तैनात एमएमजी अस्पताल के पूर्व सीएमएस व ट्रॉमा सेंटर के वर्तमान ईएमओ डॉ. रविन्द्र सिंह राणा के खिलाफ अस्पताल प्रबंधन ने सख्त रुख अपनाया है। डॉ. रविन्द्र की ड्यूटी 16 सितंबर को दोपहर दो बजे से रात आठ बजे तक ट्रामा सेंटर की इमरजेंसी में लगाई गई थी, लेकिन उन्होंने ड्यूटी नहीं की। इस पर अस्पताल प्रशासन ने उनसे स्पष्टीकरण मांगा है और मामले की जानकारी सीएमओ और डीएम को भी दी।
विज्ञापन


अस्पताल के सीएमएस डॉ. संजय गुप्ता ने बताया कि डॉ. रविन्द्र सिंह ने जवाब में खुद को मेडिकोलीगल कार्य करने में असमर्थ बताया है। जबकि, 16 मार्च 2024 को संविदा पर नियुक्त किए गए डॉ. रविन्द्र सिंह के नियुक्ति पत्र में यह स्पष्ट उल्लेख है कि उन्हें आकस्मिक सेवाएं देनी होंगी। इसके बावजूद वे ड्यूटी से अनुपस्थित रहे, जो सेवा शर्तों का उल्लंघन है। सीएमएस का कहना है कि यह मामला गंभीर है और अब सीएमओ को पत्र भेजकर इस पर अग्रिम कार्रवाई की संस्तुति की गई है। अस्पताल प्रबंधन ने यह भी साफ किया है कि मरीजों की सुविधा के लिए इमरजेंसी सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें