जनरल कैटेगरी में प्रिया अग्रवाल को मिली 531 वीं रैंक
- फोटो : अमर उजाला
कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (क्लैट) का एंट्रेंस एग्जाम का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। एक बार फिर गाजियाबाद की प्रतिभाओं ने परचम लहराया है। आरडीसी स्थित करियर लांचर इंस्टीट्यूट में क्लैट की तैयारी कर रहे पांच स्टूडेंट्स ने एंट्रेंस एग्जाम क्वालिफाई किया है।
देश के प्रतिष्ठित लॉ कॉलेजों में एडमिशन के लिए क्लैट एग्जाम कराया जाता है। इंस्टीट्यूट के डायरेक्टरराहुल गोयल ने बताया कि यह अंडर ग्रेजुएट लॉ डिग्री प्रोग्राम है। इस साल क्लैट एग्जाम में देश भर से करीब 40 हजार स्टूडेंट्स एंट्रेंस एग्जाम के लिए रजिस्टर्ड हुए थे।
जिसमें से करीब 37 हजार स्टूडेंट्स ने एग्जाम दिए। एग्जाम क्वालिफाई करने के बाद स्टूडेंट्स काउंसलिंग में शामिल होंगे। इसके बाद उन्हें कॉलेज मिलेगा। एंट्रेंस एग्जाम में गाजियाबाद से जनरल कैटेगरी में प्रिया अग्रवाल की ऑल इंडिया रैंक 531 आई है।
लावण्या चावला को 1281 रैंक, देवरथ आनंद ने 373 रैंक, जोशिका दोहरे ने 431 रैंक और पंकज ने 819 रैंक हासिल की है। लॉ कोर्स में बदलाव होने की वजह से अधिकांश स्टूडेंट्स अंडर ग्रेजुएट कोर्स करना पसंद करते हैं। इसलिए केंद्र सरकार ने आईआईटी में एडमिशन की तरह क्लैट शुरू किया है।