फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरलोडिंग हो तो काटें मॉल-मल्टीप्लेक्स की बिजली

Tue, 24 May 2016 01:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
बिजली - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
भीषण गर्मी में बिजली किल्लत और ओवरलोडिंग का दंश अब आम जनता को नहीं झेलना पडे़गा। ओवर लोडिंग की स्थिति में मॉल-मल्टीप्लेक्स की सप्लाई काटी जाएगी। इसके लिए एडीएम सिटी प्रीति जायसवाल ने पावर कारपोरेशन अधिकारियों को पत्र लिखा है।
विज्ञापन


एडीएम सिटी का कहना है कि वर्तमान समय में गाजियाबाद में 1575 मेगावाट बिजली की आवश्यकता है। इसकी एवज में अभी फिलहाल 1450 मेगावाट बिजली ही मिल पा रही है। ऐसे में आम जनता को पावर कट की टेंशन झेलनी पड़ती है।

शहर में 20 से ज्यादा मॉल-मल्टीप्लेक्स हैं। इन सभी के पास बिजली के अपने इंतजाम हैं। इसलिए पावर कारपोरेशन अधिकारियों को लिखा गया है कि ओवर लोडिंग के दौरान आम जनता या रिहायशी इलाकों की बिजली न काटकर मॉल मल्टीप्लेक्स की बिजली काटी जाए।
विज्ञापन


शहर की बिजली सप्लाई का वीके सिंह लेंगे हिसाब
गाजियाबाद। शहर में बिजली किल्लत का मामला गाजियाबाद सांसद एवं केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री  वीके सिंह तक पहुंच गया है। इसी के चलते सांसद 25 मई को अधिकारियों के साथ बिजली की डिमांड और सप्लाई पर चर्चा करेंगे। कलक्ट्रेट स्थित सभागार में केंद्रीय मंत्री बिजली समस्या और इसके निदान के लिए संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें