मां की डांट का बाद छठी कक्षा के छात्र ने खुदकुशी कर ली। वह छटी मंजिल के फ्लैट से कूद गया। घायल छात्र को तुरंत निजी अस्पताल में ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
इंदिरापुरम पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी मनीष बिष्ट का कहना है कि परिवार ने छात्र का पोस्टमार्टम कराने और कोई शिकायत देने से मना कर दिया है। छात्र वसुंधरा सेक्टर 14 के एक स्कूल में पढ़ता है और उसकी परीक्षा चल रही थी। स्कूल में उसकी आखिरी परीक्षा होनी थी।