मुरादनगर। थाना क्षेत्र के गांव में स्कूल से घर लौट रही कक्षा सात की छात्रा से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक ने छात्रा के साथ मारपीट भी की। पीड़ित परिवार की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है।
पीड़िता के परिजनों ने बताया कि उनकी 12 साल की बेटी एक स्कूल में कक्षा सात में पढ़ती है। आरोप है कि गांव का युवक स्कूल आते-जाते समय छात्रा का पीछा करता था और उसके साथ छेड़छाड़ करता था। बृहस्पतिवार दोपहर छात्रा स्कूल से घर लौट रही थी। गांव की गली में पहुंचने पर आरोपी ने उसे रोक लिया और छेड़छाड़ की। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी ने मारपीट भी की। घर पहुंचकर छात्रा ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। घटना के बाद से वह डरी हुई है और दो दिन से स्कूल नहीं गई है। छात्रा के पिता ने थाने में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मामला अलग-अलग समुदाय से जुड़ा है। एसीपी सुनील कुमार भारद्वाज ने ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर नियमानुसार की कार्रवाई की जाएगी। आरोपी युवक को हिरासत में लिया है।