साहिबाबाद। शालीमार गार्डन थाना पुलिस ने वाहन चोरी के आरोप में शुक्रवार देर रात राजेंद्र सेक्टर-3 शिव मंदिर के पास से कृष्णा विहार कुटी निवासी भारत को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से दिल्ली नंदनगरी से चोरी की गई बाइक भी बरामद की है। एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार देर रात पुलिस सेक्टर-तीन में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान आरोपी आया और जांच में वाहन चोरी का पाया। आरोपी को गिरफ्तार करके अदालत के समक्ष पेश कर दिया है।