मोदीनगर। दिल्ली-मेरठ मार्ग स्थित डॉ. केएन मोदी कॉलेज से घर लौट रहे कक्षा 11वीं के छात्र करण को आरोपियों ने अगवा कर लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। करण को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। छात्र ने थाने में घटना की तहरीर दी है।
नगर की तेल मिल कॉलोनी निवासी करण डॉ. केएन मोदी साइंस एंड कॉमर्स कॉलेज में 11वीं का छात्र है। करण ने बताया कि वह मंगलवार दोपहर स्कूल से लौट रहा था। इसी दौरान छह से अधिक आरोपी करण को अगवा कर रेलवे स्टेशन के तरफ ले गए और लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा। करण के बेहोश होने तक आरोपी उसे पीटते रहे। करण के अचेत होने पर हमलावर वहां से भाग गए। राहगीराें ने करण के चेहरे पर पानी छिड़का। इसके बाद करण को होश आया। एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।