फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: धुआं-धुआं हुआ शहर एक्यूआई पहुंचा 368, देश का तीसरा सबसे प्रदूषित शहर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
साहिबाबाद। गाजियाबाद की हवा लगातार जहरीली होती जा रही है। शुक्रवार को सीपीसीबी की ओर से जारी बुलेटिन में शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक 368 पहुंच गया। बीते 24 घंटे में शहर के एक्यूआई में 30 अंकों की बढ़ोत्तरी दर्ज हुई। इसके बाद गाजियाबाद देश का तीसरा सर्वाधिक प्रदूषित शहर रहा। शुक्रवार को भी धूप खिली, लेकिन सुबह करीब 11:30 बजे के बाद से धुआं-धुआं हो गया। दिन भर शहर धुंध की चादर में लिपटा रहा। शहर क छह इलाकों का एक्यूआई गंभीर श्रेणी के करीब रहा।
दिल्ली, एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण के बाद एक सप्ताह पूर्व ही ग्रैप तीन की पाबंदियां लागू कर दी गई हैं, बावजूद सड़कों पर इसका कोई असर नहीं दिख रहा है। हवा में पीएम 2.5 धूल और धुआं का स्तर 441 पहुंच गया ऐसे ही पीएम-10 का स्तर 489, एनओ-2 का स्तर 125 और एसओ-2 का 25 पहुंच गया। हवा में सभी जहरीले तत्वों की अधिकता मानक से कई गुना अधिक रही, इससे लोगों का सांस लेना मुश्किल हो गया। शुक्रवार को उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (यूपीपीसीबी) ने डासना देहात में नया निगरानी केंद्र शुरू किया है। इससे जिले में केंद्रों की संख्या नौ हो गई है। इंदिरापुरम का एक्यूआई सबसे अधिक 399 रहा, जो गंभीर श्रेणी की सीमा से महज दो अंक कम है। डासना देहात और न्यू तहसील लोनी में 397, वसुंधरा में 391, वेव सिटी में 389 और लोनी में 383 एक्यूआई दर्ज किया गया। संजयनगर और वेद विहार लोनी में भी हवा बेहद खराब रही। गोविंदपुरम में सबसे कम 255 एक्यूआई रहा। यहां हवा खराब श्रेणी में रही। क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी अंकित सिंह ने बताया कि हवा की खराब सेहत के बाद शुक्रवार शाम को सभी संबंधित विभागों को निगरानी बढ़ाने और राहत कार्य करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इनसेट

पीसीबी के निर्देश घरों के आगे करते रहें छिड़काव
शहर में खराब होती हवा की सेहत के मद्देनजर शुक्रवार को क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी की ओर से सभी जिम्मेदार विभागों को राहत कार्य तेज करने के दिशा निर्देश दिए। क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी अंकित सिंह ने बताया कि वर्तमान में एक्यूआई बढ़ा हुआ है ऐसे में बच्चे, बुजुर्ग और गर्भवती महिलाओं को कम से कम घर के बाहर निकलना चाहिए और घरों के आसपास पानी का छिड़काव करते रहें।


देश के सर्वाधिक प्रदूषित शहर
बल्लभगढ़-400
दिल्ली- 373
गाजियाबाद- 368
ग्रेटर नोएडा: 348
गुरुग्राम- 324

शहर के स्टेशनों का हाल
डासना देहात-397

गोविंदपुरम-255
इंदिरापुरम-399

लोनी-383
न्यू तहसील-लोनी-397

वसुंधरा-391
वेद विहार-336

संजयनगर-363
वेव सिटी- 389

खोड़ा- 355
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें