फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीतलहर की चपेट में शहर, फिर गिरा तापमान

Mon, 16 Jan 2017 10:56 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
कोहरे के कहर से गिरा तापमान बढ़ी ठंड - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
दो दिन की राहत के बाद सोमवार को शहर फिर शीतलहर की चपेट में आ गया। सर्द हवाओं की वजह से न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग की मानें तो अभी इस गलन और शीत लहर से राहत मिलने वाली नहीं है।
विज्ञापन


पहाड़ी क्षेत्रों में हुई बर्फबारी के चलते सर्दी का असर दिखना मैदानी इलाकों में भी दिख रहा है। हालांकि बीते दो दिनों में सर्दी से थोड़ी राहत मिली थी, लेकिन सोमवार को मौसम का मिजाज फिर बिगड़ गया।

हालांकि दोपहर में धूप की वजह से ठंड कम रही, लेकिन दोपहर बाद हवा की गति तेज होने क ी वजह से सर्दी बढ़ गई। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान लुढ़ककर 8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें