फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: लोनी के मकानों-दुकानों पर बेचा जा रहा था चीनी मांझा, तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
इंदिरा मार्केट कॉलोनी में चाइनीस मांझा पर कार्रवाई करती पुलिस की टीम
विज्ञापन
लोनी। प्रतिबंधित चीनी मांझा बेचने वाले दुकानदाराें के खिलाफ पीएफए और लोनी थाना पुलिस ने लोनी के इंदिरा मार्केट कॉलोनी में छापा मारा है। टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में चीनी मांझा जब्त किया है। पुलिस इनमें कॉलोनी निवासी मन्नू व अंकित समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

पीएफए के सदस्य गौरव गुप्ता निवासी गौर काॅस्केड सोसायटी राजनगर एक्सटेंशन ने बुधवार को चीनी बेचने की पुलिस को सूचना दी। इसमें बताया कि लोनी के इंदिरा मार्केट कॉलोनी की दुकान और घरों गोपनीय तरीके से चीनी मांझा बेचा जा रहा है। सूचना पर लोनी थाना पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंची और पीएफए के सदस्यों को ग्राहक बनाकर दुकान-मकान में भेजा। जब उनको चीनी मांझा देने लगे तो पुलिस ने मकान- दुकानों पर छापा मारा। इस दौरान दुकानों और मकानों के अंदर चीनी मांझे का भंडारण मिला। चीनी मांझा के 579 रोल बरामद हुए। एसीपी लोनी राम किशन ने बताया कि टीम ने तीन लोगों को किया और कहां-कहां पर प्रतिबंधित मांझा बेचा जा रहा है, इसकी भी जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें