साहिबाबाद। तेज रफ्तार ट्रक ने भोपुरा स्थित पंचशील कॉलोनी में सड़क किनारे बैठी गाय को टक्कर मार दी, इससे गोवंश की मौके पर ही मौत हो गई। मामले की शिकायत टीला मोड़ थाना पुलिस से की गई है। पंचशील कॉलोनी निवासी बंटी चंदेला ने बताया कि 27 जुलाई की रात करीब 9:40 बजे उन्हें फोन पर सूचना मिली कि एक ट्रक ने सड़क किनारे बैठी गाय को टक्कर मार दी है। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया तो उन्होंने आरोपी के खिलाफ शिकायत दी थी। एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।