फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करवाचौथ पर खूब बिक रहे चाइनीज ब्यूटी प्रोडक्ट

Sun, 16 Oct 2016 01:34 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ गाजियाबाद
विज्ञापन
अन्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चाइनीज सामानों के बहिष्कार की योजना परवान चढ़ती नहीं दिख रही। कीमत कम होने के कारण चाइनीज प्रोडक्ट्स ने पहले ही बाजारों पर कब्जा जमा लिया है। वहीं, व्यापारियों ने भी बड़े पैमाने पर चाइनीज प्रोडक्ट स्टॉक कर रखे हैं। ऐसे में इन सामानों की बिक्री व्यापारियों की मजबूरी भी है।
विज्ञापन


करवाचौथ और शादियों के सीजन के लिए बाजारों में चाइनीज ब्यूटी प्रोड्क्ट्स की डिमांड ज्यादा रहने की उम्मीद है। ब्रांडेड प्रोडक्ट्स की तुलना में चाइनीज ब्यूटी प्रोडक्ट्स के सस्ते होने से इनकी डिमांड भी अधिक रहती है।

तुराबनगर के ब्यूटी प्रोडक्ट विक्रेता राजू छाबड़ा ने बताया कि चाइनीज ब्यूटी प्रोडक्ट्स और ब्रांडेट के रेट में 50 से 70 फीसदी का अंतर है। एक ओर जहां ब्रांडेड ब्यूटी प्रोड्क्ट के सिंगल शेड का रेट 500-600 रुपये है वहीं चाइनीज में 100-150 में पांच शेड मिल जाएंगे इसलिए लोग चाइनीज की तरफ ज्यादा आकर्षित होते हैं। हालांकि जागरूक ग्राहक हमेशा ब्रांडेड की ही डिमांड करता है।
विज्ञापन


सेहत पर होता है खतरनाक असर
सस्ते के चक्कर में चाइनीज ब्यूटी प्रोडक्ट्स त्वचा और आंखों को नुकसान पहुंचाते हैं। एमएमजी के त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. एके दीक्षित का कहना है कि इन ब्यूटी प्रोडक्ट्स का सेहत पर और खासकर त्वचा पर सबसे अधिक असर पड़ता है।

इन प्रोडक्ट्स में लेड और मरकरी की मात्रा अधिक होती है, जिसकी वजह से त्वचा पर दाने, खुजली, रैशेज और धब्बे भी पड़ जाते हैं। इसके  अलावा लंबे समय तक अगर इसका इस्तेमाल किया जाए तो यह स्किन कैंसर जैसी गंभीर बीमारी भी हो सकती है।

आई स्पेशलिस्ट डॉ. संजय तेवतिया ने बताया कि सस्ते आई शैडो, आईलाइनर, काजल के इस्तेमाल के कारण आंखों में लालिमा दर्द और पानी आने की शिकायत लेकर काफी महिलाएं और लड़कियां आती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें