फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेहतर पुलिसिंग होगी प्राथमिकता: एसएसपी

Sun, 16 Oct 2016 01:30 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ गाजियाबाद
विज्ञापन
एसएसपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नए एसएसपी दीपक कुमार ने शनिवार शाम करीब सात बजे चार्ज ले लिया। इसके बाद उन्होंने पुलिस अफसरों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि क्राइम कंट्रोल, वांछितों की गिरफ्तारी और महिला अपराध नियंत्रण के अलावा बेहतर पुलिसिंग उनकी प्राथमिकताओं में है।
विज्ञापन


बेगुसराय बिहार के रहने वाले दीपक कुमार 2005 बैच के आईपीएस हैं। आईपीएस बनने से पहले वह दिल्ली पुलिस में एसीपी भी रह चुके हैं। उन्होंने बनारस विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में बीए किया और एलएलबी भी की है। वह गाजियाबाद के कई सर्किल में सीओ पद पर रह चुके हैं। इसके बाद एसपी बागपत और मेरठ और मुजफ्फरनगर आदि जिलों में एसएसपी रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें