फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: रोटावेटर से कटकर बच्चे की मौत, शव के हुए कई टुकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


डासना। वेव सिटी क्षेत्र के गांव दीनानाथपुर पुट्ठी के जंगल स्थित खेत में रोटावेटर से कटकर आठ वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। रोटावेटर में लगे ब्लेड ने शव के कई टुकड़े कर दिए। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव के टुकड़े ड्रम में भरे। पुलिस ने शव को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है।
वेव सिटी क्षेत्र के गांव दीनानाथपुर पूठी में जनपद हरदोई निवासी गुदनू अपनी पत्नी व तीन बच्चों के साथ गांव दीनानाथपुर पुट्ठी में किराए के मकान में रहता है। गुदनू व इनकी पत्नी दोनों यूपीएसआईडीसी औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्टरी में काम करते हैं। तीन बच्चों में अनुष सबसे छोटा था। सोमवार सुबह दंपती फैक्टरी चले गए थे। तनुष और अनुष पड़ोसी टीटू पुत्र धीमा यादव के घर से उसके साथ ट्रैक्टर पर बैठकर जंगल में पहुंच गए। खेत जोतने के दौरान तनुष व अनुष दोनों भाई ट्रैक्टर के पीछे लगे रोटावेटर पर बैठ गए। कुछ देर बाद बड़ा भाई तनुष पानी पीने के लिए रोटावेटर से उतर गया। इसी दौरान ट्रैक्टर का झटका लगने से अनुष रोटावेटर के सामने गिर गया। जिसके ऊपर से रोटावेटर गुजर गया और उसके ब्लेड ने अनुष के शव के कई टुकड़े कर दिए। ट्रैक्टर चालक ने हादसे के बारे में फोन कर उसके परिजनों को जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंची वेव सिटी पुलिस और परिजनों ने बच्चे के शव के टुकड़े एक ड्रम में सुरक्षित रखे और मेडिकल परीक्षण के लिए भिजवाए। सूचना पर बादलपुर गौतमबुद्धनगर पुलिस भी मौके पर पहुंची। घटना स्थल गौतमबुद्धनगर का होने के चलते थाना बादलपुर पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा। थाना बादलपुर प्रभारी अमित भड़ाना ने बताया कि अभी उन्हें मृतक के परिजनों से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें