फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur: गले में सेब का टुकड़ा अटकने पर तड़पने लगा मासूम, भागते हुए अस्पताल पहुंचे परिजन... तब तक हो चुकी थी देर

Thu, 26 Sep 2024 11:19 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, गढ़मुक्तेश्वर

सार

बच्चा घर पर खेल रहा था। इसी दौरान उसकी मां सेब का एक छोटा सा टुकड़ा काटकर उसे खिलाने लगी। इस दौरान अचानक सेब का टुकड़ा मासूम के गले में अटक गया।
विज्ञापन
मासूम का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर के गांव बहादुरगढ़ में गुरुवार को सेब खाने के दौरान टुकड़ा गले में अटकने से 13 माह के मासूम निधांश की मौत हो गई। मासूम की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। 

विज्ञापन

बहादुरगढ़ निवासी कन्हैया का 13 माह का बेटा निधांश बृहस्पतिवार की दोपहर को घर पर खेल रहा था। इसी दौरान उसकी मां सेब का एक छोटा सा टुकड़ा काटकर उसे खिलाने लगी। इस दौरान अचानक सेब का टुकड़ा मासूम के गले में अटक गया। जिस कारण बच्चे ने रोना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

बच्चे की हालत बिगड़ती देखकर मां ने शोर मचाया, तो परिजन भी मौके पर पहुंच गए। तुरंत ही बच्चे को लेकर स्थानीय अस्पताल पहुंचे। लेकिन उपचार से पहले ही बच्चे ने दम तोड़ दिया। बच्चे की मौत से परिजनों और ग्रामीणों में शोक की लहर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें