फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: तीन दिन शेयर मार्केट का प्रशिक्षण देकर महिला से 75.13 लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। इंदिरापुरम की शिप्रा सन सिटी निवासी 53 वर्षीय एक महिला को शातिरों ने जाल में फंसाकर शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 75.13 लाख रुपये ठग लिए। शातिरों ने पहले उन्हें तीन दिन का प्रशिक्षण दिया। शुरुआत में तीन लाख रुपये निवेश कराकर 3.25 लाख रुपये दे दिए। इसके बाद अपनी वेबसाइट पर अकाउंट बनवाकर एक माह में 75.13 लाख रुपये ठग लिए। इसके बदले में शातिरों ने उन्हें उनके वॉलेट में मुनाफे के छह करोड़ रुपये दिखाए तो उन्हें शक हुआ।
विज्ञापन

शातिर नामी मल्टीनेशनल कंपनी का हिस्सा बताकर ठगी कर रहे हैं। ऐसे ही सिद्धार्थ विहार के रहने वाले रोशनलाल शर्मा से शेयर, स्टॉक और आईपीओ में निवेश का झांसा देकर 43.50 लाख रुपये ठग लिए। मामले में उन्होंने साइबर अपराध थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। एडीसीपी अपराध सच्चिदानंद का कहना है कि मामले में शातिरों को ट्रेस करने के लिए टीमें लगी हैं। ठगी गई रकम को फ्रीज कराने का प्रयास किए जा रहे हैं।



ऐसे की ठगी

महिला ने बताया कि उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर मार्केट का विज्ञापन देखा। जिस पर क्लिक करने पर वह एक शेयर मार्केट के ग्रुप में जुड़ गईं। इसके बाद उन्हें ग्रुप में शेयर मार्केट में निवेश करने पर मोटे मुनाफे का झांसा दिया। इसके लिए उन्हें तीन दिन का प्रशिक्षण भी दिया गया। ग्रुप में जुड़े अन्य लोग अच्छे में मुनाफे की बात कर रहे थे। बातों पर विश्वास करके उन्होंने प्रशिक्षण के दौरान अपने डिमेट अकाउंट से तीन लाख रुपये निवेश किए तो उन्हें 3.25 लाख रुपये वापस मिल गए। इसके बाद शातिरों ने उन्हें उनकी वेबसाइट पर प्रोफाइल बनाने का दबाव बनाया। धीरे-धीरे उनसे एक माह में 75.33 लाख रुपये निवेश करा लिए।
विज्ञापन




ठग 47 लाख का ऋण दिया, महिला को बेचना पड़ा फ्लैट

शातिरों ने 47 लाख रुपये निवेश करने पर ज्यादा मुनाफे का लालच दिया। उन्होंने रकम इतनी रकम होने से मना किया तो शातिरों ने उन्हें डिजिटल ऋण देने की बात कही। कुछ समय बाद शातिरों ने उस रकम को लौटाने का दबाव बनाया। तो उन्होंने अपना एक फ्लैट बेचकर उनके 41 लाख रुपये चुकाए। अब शातिर छह लाख रुपये का भुगतान करने का दबाव बना रहे हैं।



होटल रिव्यू का टास्क देकर 8.33 लाख ठगे

इंदिरापुरम निवासी अंशुल विजय को ठगों ने होटल रिव्यू करने का टास्क पूरा करने पर कमाई का झांसा देकर 8.33 लाख रुपये ठग लिए। शातिरों ने शुरुआत में 9800 रुपये कमाई कराकर लालच दिया। इसके बाद रुपये ट्रांसफर करा लिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें