फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी में अल्ट्रासाउंड शुरू

Sat, 12 Nov 2016 10:43 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
ultrasound - फोटो : demo pic
विज्ञापन
गरीब गर्भवती को अल्ट्रासाउंड कराने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। सरकारी अस्पताल में शनिवार को गर्भवती महिलाओं के लिए अल्ट्रासाउंड शुरू हो गया है। सप्ताह में एक दिन सिर्फ शुक्रवार को अल्ट्रासाउंड होगा। शहरी ग्रामीण क्षेत्र की गरीब महिलाओं को इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


सीएचसी प्रभारी डा.सूर्यांश ओझा ने बताया कि छह महीने पहले 45 लाख की अल्ट्रासाउंड मशीन खरीदी गई थी। ताकि शहरी और ग्रामीण क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं का अल्ट्रासाउंड अस्पताल में हो सके। अस्पताल में किसी रेडियोलास्टि न होने के कारण अल्ट्रासाउंड नहीं हो रहे थे। इसके चलते महिलाओं को प्राइवेट लैब से अल्ट्रासाउंड कराना पड़ता था।

शनिवार को अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ (गाइनकालजिस्ट) डा.सीमा सहगल ने सुराना गांव निवासी गर्भवती ज्योति पत्नी पवन का पहला अल्ट्रासाउंड किया। डा.सूर्यांशु ओझा ने बताया कि सप्ताह में एक दिन शुक्रवार को सिर्फ गभर्वती महिलाओं का अल्ट्रासाउंड होगा। इसका समय 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें