फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर के उमेश का योग देखकर दंग रह गए लोग

Sat, 12 Nov 2016 10:21 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
yoga - फोटो : demo pic
विज्ञापन
योग स्पोर्ट्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में शुक्रवार को नेहरू वर्ल्ड स्कूल में  ‘प्रांतीय योग प्रतियोगिता’ आयोजित हुई। इसमें शहर के विभिन्न स्कूलों के साथ बनारस ,कानपुर , बरेली ,रायबरेली व मेरठ जनपद की टीमों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए मेयर अशु वर्मा व विशिष्ट अतिथि मेरठ मंडल के डीआईजी पुलिस वीके शेखर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इसके बाद स्कूल के छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर योग प्रतियोगिता का आगाज किया।

विभिन्न आयु वर्गो में छात्र-छात्राओं ने तीन निर्धारित व दो अपनी इच्छानुसार आसन का अद्भुत प्रदर्शन कर सबको दांतों तले उंगली दबाने को मजबूर किया। प्रतियोगिता में गाजियाबाद के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन कर ट्राफी अपने नाम की। कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण कानपुर से आए उमेश दीक्षित रहे, जिन्होंने माथे पर जलता हुआ दीपक रख योग का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम को सफल बनाने में नेहरू वर्ल्ड स्कूल के चेयरमैन एनके चौधरी, डायरेक्टर अरुणाभ सिंह, मंजुला सिंह के साथ ही स्कूल की समस्त शिक्षिकाएं का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन योग शिक्षिका सरोज सिराही ने किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें